अचानक आई बाढ़ में फंसे महिला सहित पांच ग्रामीणों को पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने सुरक्षित निकाला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नरेंद्र दीक्षित बड़ामलहरा। थाना अंतर्गत सेंधपा चौकी क्षेत्र के बराज गांव के एक महिला सहित पांच ग्रामीणों को पुलिस व एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला हैं। ये ग्रामीण काठन व श्यामरी नदी के बीच स्थित टापू पर फसल की रखवाली करते समय अचानक आई बाढ़ में फंस गए थे।जानकारी के अनुसार बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के बराज गांव के निवासी राधा लोधी उम्र 45 वर्ष, सुटुआ लोधी (47), मोहन लोधी (35), बिंदु लोधी (55) व रूप लोधी (30)  गांव से कुछ ही दूरी पर स्थित एक टापू पर अपने खेतों में बोई गई फसल की रखवारी कर रहें थे। इसी दौरान शाम को अचानक तेज बारिश होने लगी और दोनों नदियां उफान पर आ गई जिससे वह पांचो वहीं फंस गए। 

उक्त ग्रामीणों की बाढ़ मे फंसे होने की सूचना मिलते ही विभागीय प्रशासनिक वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन मे थाना प्रभारी श्रद्धा शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर तहसीलदार आलोक जैन की मौजूदगी में संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पुलिस बल और एसडीआरएफ टीम की तत्परता से सभी ग्रामीणों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

इस रेस्क्यू ऑपरेशन टीम में टीआई श्रद्धा शुक्ला, एसडीआरएफ प्लाटून कमांडर विनीत तिवारी, एएसआई मनीराम गोंड, आरक्षक अरुण, गोविन्द, विनोद, राजकुमार, संजीव, कृष्णकांत व एसडीआरएफ के राकेश पाल, अमन बामनोरिया, रविंद्र यादव, विनोद बुनकर, अरुण राजपूत और परमलाल कोंदर की भूमिका रही ।

Parinda Post
Author: Parinda Post

सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !

और पढ़ें