स्वामी प्रसाद मौर्या को दिखाए काले झंडे, लगाए मुर्दाबाद के नारे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

नीरज कुमार मौदहा/हमीरपुर। एक निजी कार्यक्रम में कस्बे पहुंचे अपनी समाज पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्या को बड़े चौराहे पर युवाओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध जताया, इस दौरान पुलिस लगातार भीड़ को हटाने में जुटी रही।

अपनी विवादित भाषा और बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या जब कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कस्बे पहुंचे तो नेशनल हाईवे पर स्थित बड़े चौराहे पर आशीष सिंह, बसंत सोनी, प्रमोद सोनी, अनूप सिंह सहित लगभग दो दर्जन युवाओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया और स्वामी प्रसाद मौर्या मुर्दाबाद के नारे लगाए।

विरोध के दौरान कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम चंद्र शेखर गौतम सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा और युवाओं को हटाने की कोशिश करता रहा। बताते चलें कि स्वामी प्रसाद मौर्या अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा में रहते हैं। हाल ही में बिहार विधानसभा चुनावों के परिणाम पर भी उन्होंने बयान देते हुए कहा था कि यह लोकतंत्र और संविधान की हत्या है।

कस्बे में हुए इस विरोध के कारण कुछ देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा, हालांकि पुलिस की सतर्कता से स्थिति सामान्य हो गई।

Parinda Post
Author: Parinda Post

सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !

और पढ़ें