श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा छः सूत्रीय मांगों का स्मरण पत्र — डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

परिंदा पोस्ट छतरपुर। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशन में जिला अध्यक्ष श्याम खरे की अगुवाई में मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम छः सूत्रीय मांगों का स्मरण पत्र कलेक्टर की गैरमौजूदगी में डीएम मिलिंद नगदेवे को ज्ञापन सौंपा हैं। पत्रकारों ने बताया कि बीते समय मुरैना में आयोजित श्रमजीवी पत्रकार संघ के अधिवेशन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संघ की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। उन्हीं मांगों को शीघ्र पूरा किए जाने की मांग को लेकर यह स्मरण पत्र सौंपा गया है।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरी अग्रवाल, संभाग अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, महासचिव प्रतीक खरे, जिला उपाध्यक्ष पवन शुक्ला, जिला महासचिव संजय सक्सेना, बड़ामलहरा ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र दीक्षित, घुवारा अध्यक्ष टिंकू गोस्वामी, बिजावर अध्यक्ष अश्वनी कठल, नौगांव अध्यक्ष भूपेंद्र अहिरवार सहित बड़ी संख्या में श्रमजीवी पत्रकार शामिल रहे।

Parinda Post
Author: Parinda Post

सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !

और पढ़ें