नीरज दीक्षित बड़ामलहरा। बड़ामलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सेंधपा में पति की प्रताड़ना से तंग आकर बुधवार सुबह 22 वर्षीय नवविवाहिता प्रीति कुशवाहा ने अपने मायके में घर के अंदर दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली हैं। वहीं,मृतिका के पिता सेंधपा निवासी मोहन कुशवाहा ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि लगभग पांच वर्ष पहले उन्होंने अपनी बेटी प्रीति की शादी दमोह जिला के भिलोनी हटा निवासी गंगाराम कुशवाहा से की थी। उन्होंने दामाद पर आरोप लगाया कि शादी के एक वर्ष बाद से ही दामाद लगातार दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा था। इसके साथ ही प्रीति के चरित्र पर भी संदेह जताया जाने लगा, जिससे वह अत्यधिक तनाव में रहने लगी थी ।
पिता ने बताया कि पति की प्रताड़िता से परेशान होकर तीन दिन पहले प्रीति मेरे साथ मायके आई थी। हमने कई बार समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन आख़िरकार पति की प्रताड़िता से परेशान होकर उसने अपनी जान दे दी और अब मेरी बेटी हमें छोड़ गई। बुधवार की सुबह करीब 9 बजे परिजनों ने प्रीति को कमरे में दुपट्टा से फांसी पर लटका हुआ पाया। जिसकी तुरंत बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। चूंकि मामला नवविवाहिता की मृत्यु से जुड़ा था, अतः नायब तहसीलदार की मौजूदगी में महिला डॉक्टर सहित मेडिकल पैनल द्वारा पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
Author: Parinda Post
सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !

