अशोक नामदेव बमीठा। छतरपुर ज़िले के बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले खैरी राटियाँ हार में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां किसान शंकर पटेल पुत्र धर्मदास पटेल, उम्र 46 वर्ष की पेड़ से निर्वस्त्र बांधकर, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई हैं । बताया जा रहा हैं कि इस जघन्य वारदात को आधा दर्जन से अधिक अज्ञात महिला और पुरुषों ने अंजाम दिया हैं।
गौरतलब है कि वर्ष 2003 में मृतक शंकर पटेल के पिता धर्मदास पटेल की भी इन्हीं अज्ञात आरोपियों के परिवार से जुड़े लोगों ने खेत पर हत्या की थी। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी खजुराहो और टीआई बमीठा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज़ कर दी गई है।
Author: Parinda Post
सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !
