बिना मुंडेर वाले कुएँ में ट्रैक्टर समेत गिरा युवक,खेत की जुताई के दौरान हुआ हादसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नरेंद्र दीक्षित बड़ामलहरा। बमनोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामटोरिया में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर समेत एक युवक बिना मुंडेर वाले कुएँ में गिर गया। घटना में युवक को मामूली चोटें आईं हैं, लेकिन ट्रैक्टर कुएँ में समा गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार कुवरपुरा निवासी 30 वर्षीय हल्ले लोधी जो कि वर्तमान में रामटोरिया में रह रहा है,अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। तभी अचानक खेत में बने बिना मुंडेर के खुले कुएँ में ट्रैक्टर समेत गिर गया।आसपास खेत में मौजूद लोगों ने गिरने की आवाज सुनकर मौके पर दौड़े और तत्काल प्रयास करते हुए हल्ले लोधी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।गनीमत रही कि युवक को गंभीर चोटें नहीं आईं, लेकिन ट्रैक्टर अभी भी कुएँ में फंसा हुआ है। 

Parinda Post
Author: Parinda Post

सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !

और पढ़ें