शुभम चौधरी बीना। बीना रिफाइनरी के आसपास लंबे समय से अवैध खनन में संलिप्त तीन पोकलेन मशीनों को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जप्त कर कड़ी कार्रवाई की गई है। जमीन में खोदे गए गड्ढों का नापजोख कर प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा है, जिसे कलेक्टर को भेजा जाएगा।
गौरतलब हैं कि बीना क्षेत्र में मिट्टी व मुरम के अवैध खनन की लगातार आ रही शिकायतें, प्रशासनिक अमले की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रही थीं। इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आज पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई की और अवैध खनन कर रहीं तीन पोकलेन मशीनों को मौके पर जब्त किया। प्रशासन द्वारा खोदी गई भूमि का मापदंड अनुसार सर्वे कराया जा रहा है, जिसके आधार पर जुर्माना और वाहनों की राजसात की कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
Author: Parinda Post
सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !

