तेज बारिश में जर्जर मकान गिरा, पार्षद की कार क्षतिग्रस्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शुभम चौधरी बीना। बीना में दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है।   इसी क्रम में बीना के गांधी चौक के पास मुख्य सड़क पर बना एक जर्जर मकान सोमवार सुबह अचानक गिर गया। हादसे में शिव वार्ड के पार्षद सौरभ कैथोरिया की कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।बताया जा रहा है कि मकान सरस्वती बाई खटीक का था, जो कई वर्षों से खाली और जर्जर हालत में पड़ा हुआ था। बीना में लगातार हो रही बारिश के कारण कई पुराने मकानों के गिरने की आशंका बढ़ गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही डायल-100 की टीम से पायलट अजय और आरक्षक रामकृष्ण योगी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायज़ा लेकर मकान मालिक और नगर पालिका प्रशासन को सूचित किया। गौरतलब है कि बीना में पिछले दो दिनों से लगातार तेज बारिश हो रही है, जिससे कई पुराने और कमजोर मकानों के गिरने का खतरा मंडरा रहा है। नगर पालिका द्वारा ऐसे मकानों की सूची तैयार कर उन्हें गिराने या संरक्षित करने की कार्रवाई जल्द की जानी चाहिए, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो।

Parinda Post
Author: Parinda Post

सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !

और पढ़ें