राष्ट्रीय युवा महासम्मेलन की तैयारी हेतु चड़ार समाज की बैठक सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

माँ जगदम्बा प्रांगण एवं चड़ार समाज धर्मशाला, बड़ामलहरा में हुआ आयोजन

बड़ामलहरा। अखिल भारतीय चड़ार समाज महासंगठन के तत्वावधान में दिनांक 21 जून 2025 को बड़ामलहरा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक आगामी राष्ट्रीय युवा महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर रखी गई, जो कि 29 जून 2025 (रविवार) को मंगल भवन, बड़ामलहरा में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। बैठक में समाज के सामाजिक, शैक्षणिक व संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही महासम्मेलन की रूपरेखा तय करते हुए जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिससे कार्यक्रम की तैयारियाँ और संगठनात्मक गतिविधियाँ अधिक प्रभावी रूप से संचालित की जा सकें।

उक्त बैठक का नेतृत्व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बबलू चड़ार लखनवां ने किया। कार्यक्रम में सेंधपा, बड़ामलहरा, बमनी (छाईकुआ), बरमा, सतपारा, पिपरा, चमरोई, गुलगंज, प्रतापपुरा, जसगुवा, मोनपुरा, पगराजपुरा, महाराजगंज, कायन, बाजना, देवरान, खरदोती, कर्री, सोरखी और घुवारा सहित आसपास के गाँवों से सैकड़ों की संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि आगामी राष्ट्रीय युवा महासम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। साथ ही समाज में एकता, जागरूकता और संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करने पर भी बल दिया गया।

Parinda Post
Author: Parinda Post

सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !

और पढ़ें