बीना रेलवे स्टेशन से गुजर रही ट्रेन के टॉयलेट में मिला नवजात, पुलिस जांच में जुटी 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शुभम चौधरी बीना। बीना रेलवे स्टेशन से निकलने वाली दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच के टॉयलेट में एक अज्ञात नवजात बच्चा मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे स्टाफ मौके पर पहुंचा और बच्चे की प्रारंभिक जांच की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जैसे ही जनरल कोच के टॉयलेट में कपड़े में लिपटे हुए नवजात बच्चे के पड़े होने की खबर मिली, जीआरपी और आरपीएफ तुरंत मौके पर पहुंचीं। आवाज संस्था की एक सदस्य की मदद से बच्चे को ट्रेन के टॉयलेट से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद बच्चे को बीना सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रारंभिक जांच में बच्चा स्वस्थ पाया गया। पूरी जांच के बाद अज्ञात नवजात को आगे की चिकित्सकीय देखरेख हेतु सागर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहीं, पुलिस अब नवजात की पहचान और उसे ट्रेन में छोड़ने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी है। यात्रियों का कहना है कि इस बच्चे को सागर रेलवे स्टेशन के पास भी देखा गया था और इस संबंध में 139 नंबर पर जानकारी भी दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Parinda Post
Author: Parinda Post

सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !

और पढ़ें