जबलपुर से पन्ना लाई जा रही 50 हजार की अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

इसरार खान पन्ना। पन्ना जिले में अवैध शराब कारोबार पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर सुरेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण थोटा के निर्देश पर आबकारी और पुलिस की टीम ने ग्राम इटवा कलां में संयुक्त दबिश देकर 8 पेटियों में कुल 400 पाव देशी शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।

जानकारी के अनुसार आबकारी और पुलिस की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम इटवा कलां निवासी आरोपी धीरेन्द्र सिंह यादव पिता हरि सिंह यादव उम्र 28 वर्ष के रिहायशी मकान पर उसकी उपस्थिति में विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मकान से लगे बाड़े के कोने में बोरियों से ढकी हुई 11 पेटी अवैध शराब बरामद की और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 

आरोपी से पूछताछ करने पर अवैध शराब रखने का कोई वैध परमिट या लाइसेंस नहीं पाया गया। मौके पर की गई शराब की गणना में सामने आया कि 8 पेटियों में कुल 400 पाव देशी शराब पाई गई, जो बापुना डिस्टलरी द्वारा जबलपुर जिले के लिए भेजी गई थी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹30,800 है। वहीं 3 पेटियों में कुल 150 पाव गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब पाई गई जिसकी कीमत लगभग ₹19,200 आँकी गई। कुल 99 बल्क लीटर अवैध शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹50,000 आंकी गई है। उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध आबकारी वृत्त पन्ना में पंजीबद्ध किया गया है। आबकारी निरीक्षक मुकेश पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी और अवैध शराब के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से अमल किया जाएगा।

Parinda Post
Author: Parinda Post

सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !

और पढ़ें