परिंदा पोस्ट मोहित पाटकर, महोबा। जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका द्वारा मुख्यालय क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान से अतिक्रमणकारियों में खासा हड़कंप मच गया। सड़क किनारे कब्जों के कारण जाम जैसी स्थिति बनी रहती है, जिससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए सदर तहसील आल्हा चौक से मुख्यालय बाजार उदल चौक तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। नगर पालिका का बुलडोजर तहसील चौराहे से होते हुए मुख्य बाजार और उदल चौक तक गरजता रहा।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने टीम का गठन कर अभियान को निर्देशित किया। इस दौरान नायब तहसीलदार विवेक तोमर, नगर पालिका के सहायक अभियंता विकास शुक्ला, कर अधीक्षक हरिश्चंद्र यादव, सफाई प्रभारी भूपेंद्र कुमार एवं पुलिस उपनिरीक्षक सहित भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही।
कार्यवाही के दौरान अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
Author: Parinda Post
सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !
