परिंदा पोस्ट छतरपुर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने वर्ष 2021 में देरी तिराहा स्थित एक ज्वैलरी दुकान में हुई चोरी के मामले में फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50,000 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। थाना प्रभारी निरीक्षक बाल्मिक चौबे ने बताया कि इस चोरी के प्रकरण में पहले दो आरोपियों, आदित्य शर्मा निवासी दरगुवां और हीरालाल अहिरवार निवासी बाजना को पूर्व में गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की गई संपत्ति भी बरामद की जा चुकी थी। शेष आरोपियों की तलाश लगातार की जा रही थी।
इस सिलसिले में पुलिस की विशेष टीम ने हाल ही में आरोपी हरभजन पुत्र काशीराम यादव समेत एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से चोरी में इस्तेमाल की गई बाइक और 50,000 रुपये नकद जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। वहीं इस लंबे समय से लंबित प्रकरण का निराकरण सुनिश्चित करने की दिशा में पुलिस की कार्रवाई सतत जारी है।
Author: Parinda Post
सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !
