किशनगढ़ घाटी में अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, पलना पूजन से लौट रहे आदिवासी समाज के 20 लोग घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

परिंदा पोस्ट छतरपुर। जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत घाटी के पास शुक्रवार को एक भीषण हादसे में आदिवासी समाज के करीब 20 लोग घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सभी लोग बड़ामलहरा क्षेत्र के सूरजपुरा गांव से पलना पूजन समारोह में शामिल होकर अमानगंज के पाठा गांव लौट रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिस पर सवार लगभग 20 लोग घायल हुए हैं, जिसमें से पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी हैं। घायलों में स्वरूप आदिवासी, आरती आदिवासी, हल्की बाई, सजल, भज्जू वंशकार, धीरेन्द्र, रुक्मण, सिया बाई, दसरथ सहित अन्य शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक हादसा चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण खो देने से हुआ।

Parinda Post
Author: Parinda Post

सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !

और पढ़ें