जिला अस्पताल से चोरी हुई बाइक छत्रसाल चौक पर लावारिस हालत में मिली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

परिंदा पोस्ट छतरपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जिला अस्पताल से दो दिन पहले चोरी हुई बाइक छत्रसाल चौक स्थित राकेश मेडिकल स्टोर के सामने लावारिस हालत में मिली है।

बाइक मालिक मधुराम पटैरिया सीताराम कॉलोनी निवासी ने बताया कि 28 मई को उनकी बाइक अस्पताल परिसर से चोरी हो गई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह बाइक पिछले दो दिनों से वहीं लावारिस हालत में खड़ी थी। सूचना मिलने पर मधुराम ने मौके पर पहुंचकर बाइक की पहचान की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Parinda Post
Author: Parinda Post

सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !

और पढ़ें