कांग्रेस नेता वर्तमान सरपंच पर ज़मीन कब्जाने और महिला से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

परिंदा पोस्ट इसरार खान पन्ना। अमानगंज थाना क्षेत्र के झारकुआ कुदरा गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला और उसके परिजनों ने कांग्रेस नेता व वर्तमान सरपंच तथा उनके परिवार पर ज़मीन पर जबरन कब्ज़ा करने और विरोध करने पर उन्हें घसीट-घसीट कर बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। घटना का लाइव वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पीड़िता के अनुसार, गांव के सरपंच और कांग्रेस नेता, जो पूर्व विधायक के पुत्र हैं, उनके परिवार के ओम प्रकाश अहिरवार, तुलसी अहिरवार, प्रवीण अहिरवार और वीरेंद्र अहिरवार द्वारा उनकी निजी ज़मीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। विरोध करने पर महिला के साथ अभद्रता की गई और मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी है तथा मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

 

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन वीडियो के प्रसार और पीड़ित पक्ष की शिकायत के बाद प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

पीड़ित विनोद अहिरवार का कहना हैं कि हमारी ज़मीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है, विरोध करने पर हमसे मारपीट की गई, वहीं पीड़ित प्रमोद अहिरवार ने कहा कि पुलिस से कई बार शिकायत की, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई अब एसपी साहब से न्याय की गुहार लगाई है।

 

Parinda Post
Author: Parinda Post

सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !

और पढ़ें