प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का छतरपुर आगमन, खजुराहो एयरपोर्ट और हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया आत्मीय स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

परिंदा~पोस्ट छतरपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार, 30 अगस्त को छतरपुर पहुंचे। वे यहां कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मेला ग्राउंड पर आयोजित विशाल शोभायात्रा और मटकी फोड़ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री का आगमन क्षेत्र में उत्सव और उल्लास का कारण बना।

खजुराहो एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचने पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट समेत कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। स्वागत के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से छतरपुर हेलीपेड के लिए रवाना हुए।

छतरपुर हेलीपेड पर उमड़ा जनसमूह

हेलीपेड पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। छतरपुर विधायक ललिता यादव, बिजावर विधायक राजेश शुक्ला, राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया, पूर्व मंत्री प्रद्युमन सिंह लोधी, पूर्व विधायक राजेश प्रजापति, चंद्रभान सिंह गौतम सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट किए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।

वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कमिश्नर सागर संभाग अनिल सुचारी, आईजी सागर जोन डॉ. हिमानी खन्ना, डीआईजी ललित शाक्यवार, कलेक्टर पार्थ जैसवाल, एसपी अगम जैन, सहायक कलेक्टर आशीष पाटिल, नौगांव एसडीएम जी.एस.पटेल, एसडीपीओ अमित मेश्राम, राजनगर एसडीएम प्रशांत अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद थे।

Parinda Post
Author: Parinda Post

सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !

और पढ़ें