40 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति हुए विद्युत कर्मचारी पूरन लाल रैकवार,विभाग के कर्मचारियों ने शॉल-श्रीफल भेंट कर दी गई भावभीनी विदाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अशोक नामदेव, बमीठा खजुराहो। विद्युत विभाग बमीठा में पदस्थ लाइनमैन पूरन लाल रैकवार ने 40 वर्षों तक विभाग में सेवाएं देने के बाद शनिवार को सेवानिवृत्ति प्राप्त की हैं। इस अवसर पर सबस्टेशन बमीठा में आयोजित विदाई समारोह में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें फूलमाला, शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

 

विदाई समारोह कार्यक्रम के दौरान कार्यपालन अभियंता श्री राम निवास गुर्जर और सहायक अभियंता सुधीर तिवारी ने पूरन लाल रैकवार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि आपने चार दशकों तक विभाग के लिए निष्ठापूर्वक कार्य किया है। शासकीय कर्मचारी को एक दिन सेवानिवृत्त होना ही पड़ता है। आज आप भले ही विभाग से औपचारिक रूप से विदा ले रहे हैं, लेकिन जब भी विभाग को आपकी आवश्यकता होगी, आपसे सहयोग अवश्य लिया जाएगा। विभाग सदैव आपका साथ देगा। कार्यक्रम का संचालन संजय शुक्ला ने किया। इस मौके पर विद्युत विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। 

Parinda Post
Author: Parinda Post

सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !

और पढ़ें