एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शासकीय विद्यालयों में किया जा रहा पौधरोपण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जीतेन्द्र रिछारिया राजनगर। मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग के निर्देशन पर पूरे प्रदेश में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शासकीय विद्यालयों में पौधारोपण का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसी क्रम में आज शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार शासकीय हाई स्कूल बराखेरा के प्राचार्य पीसी खरे ने विद्यालय में पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधा रौपे गए। इस दौरान माध्यमिक शाला से शिक्षक वीरेंद्र मिश्रा, शिक्षक एमएल पटेल के के साथ विद्यालय के सभी शिक्षक साथी मौजूद रहे। इससे पहले चंद्रनगर हायर सेकंडरी स्कूल में प्राचार्य केके अग्निहोत्री और पूरे स्टाफ ने पौधरोपण किया था। साथ ही संकुल के सभी स्कूलों को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया गया था।

Parinda Post
Author: Parinda Post

सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !

और पढ़ें