एक ही परिवार पर सर्पदंस से मचा कोहराम, चारपाई पर सो रहे दो भाइयों को सांप ने डसा : एक की मौत, दूसरा झाँसी रेफर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

मोहित पाटकर महोबा। जिले के कबरई ब्लॉक अंतर्गत ग्राम महेवा में गुरुवार देर रात एक ही परिवार पर सर्पदंस काल बन गया, जिससे पूरे परिवार में उस वक़्त कोहराम मच गया। जब एक ही चारपाई पर सो रहे दो मासूम भाइयों को सांप ने डस लिया। इस हादसे में बड़ा बेटा 14 वर्षीय आदर्श की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 वर्षीय दीपांश की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे जिला अस्पताल से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। परिवार के मुखिया अच्छेलाल सोनी के मुताबिक दोनों बच्चे रात के समय एक ही चारपाई पर सो रहे थे। उसी दौरान एक जहरीला सांप घर में घुस आया और आदर्श के पैर व दीपांश के हाथ में डस लिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनते ही परिजन घबराकर उठे और बिना देर किए दोनों को लेकर कबरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद आदर्श को मृत घोषित कर दिया, जबकि दीपांश को प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल महोबा भेजा गया। जहां से डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए झाँसी रेफर कर दिया। वहीं, महेवा गांव में इस हृदयविदारक घटना के बाद मातम पसर गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और शासन से आपदा राहत मद से आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही।

Parinda Post
Author: Parinda Post

सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !

और पढ़ें