विनोद कुमार जैन बकस्वाहा । बकस्वाहा थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा करते हुए एक नाबालिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,आरोपी के पास से मिले पांच मोबाइल और 4 ब्लूटूथ डिवाइज को अपने कब्जे में लिया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 जुलाई की देर रात अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बकस्वाहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बम्होरी स्थित मोबाइल दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद बम्होरी निवासी फरियादी पुरुषोत्तम चौरसिया ने बकस्वाहा थाना में अज्ञात व्यक्ति की चोरी संबंधित रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी की शिकायत पर बकस्वाहा थाने में भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने दर्ज चोरी के मामले में घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के कैमरों की फुटेज खंगाली। कैमरे में कैद हुलिए के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी करने वाले नाबालिग को पकड़ लिया और उसके कब्जे से चोरी गए 5 मोबाइल फोन और 4 ब्लूटूथ डिवाइस बरामद किए। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने “चक्षु अभियान” के अंतर्गत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरी करने वाले विधि विरुद्ध किशोर की पहचान कर उसे अभिरक्षा में लिया है। जिसकी विवेचना कार्रवाई जारी हैं।
इस कार्रवाई में बकस्वाहा थाना प्रभारी सुनीता बिंदुआ, सहायक उपनिरीक्षक सुनील,चौकी प्रभारी नैनागिर, आरक्षक अशोक आठिया, राजेश, मोनू साहू, दीपक एवं साइबर टीम की भूमिका रही।
Author: Parinda Post
सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !
