विनोद कुमार जैन बकस्वाहा। बकस्वाहा थाना पुलिस ने अवैध कट्टा और चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को दो दिन के भीतर अवैध हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया हैं।
गौरतलब है कि 9 जुलाई को फरियादी ग्राम मढदेवरा निवासी मनीष यादव पिता सुदामा यादव पर गांव के ही विजय यादव ने पुरानी कहासुनी के विवाद में जान से मारने की नीयत से पहले देशी कट्टे से फायर किया और फिर चाकू से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया था। जिससे पीड़ित मनीष को चाकू से कई जगहों पर गंभीर चोटें आई थी । जिसके आधार पर बकस्वाहा थाना में आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 109(1), 296 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी थी।
11 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी विजय यादव कमलेश ढाबा के पीछे जंगल की ओर देखा गया है। मुखबिर से सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी सुनीता बंदुआ एवं उनकी टीम मौके पर संबंधित स्थान पहुंची और हुलिए के आधार पर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी की मौके पर तलाशी ली तो उसके पास से घटना में प्रयुक्त अवैध 315 बोर का एक देशी कट्टा, एक खाली खोखा, दो जिंदा कारतूस और एक बटनदार चाकू मिला जिसे पुलिस ने जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ,पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया। अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
इस कार्रवाई में बकस्वाहा थाना प्रभारी सुनीता बिंदुआ उपनिरीक्षक महेश पांडे, आरक्षक आशीष, अशोक एवं दीपक की भूमिका रही ।
Author: Parinda Post
सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !

