इसरार खान पन्ना। जिले में शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने वालों पर जिला पंचायत सीईओ ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। केवाईसी सत्यापन कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन ग्राम पंचायत सचिवों को निलंबित किया गया है, वहीं 27 सचिवों एवं रोजगार सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सुगरहा के सचिव सुमन अहिरवार तथा ग्राम पंचायत सिघोरा के सचिव काशी प्रसाद यादव पर निलंबन की कार्यवाही की गई है। इसके साथ ही कम प्रगति वाले ग्राम पंचायतों — विक्रमपुर, सिरी, सिठौली, जसवंतपुरा, पुरैना, द्वारी, बलगहा, बरशोभा, गंज, गौरा, बमुरहा, झरकुआ, बंधौरा, विलगाडी, धरवारा, धरमपुर, रमखिरिया, गजना, उमरी, सिरस्वाहा, सकरिया, लुहरहाई, जनवार, बड़ौर, बड़गड़ी खुर्द, मकरी कुठार के सचिवों एवं रोजगार सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
इसी तरह जनपद पंचायत अजयगढ़ की ग्राम पंचायत राजापुर के सचिव और ग्राम रोजगार सहायकों को भी नोटिस जारी करते हुए जवाब-तलबी की गई है। जिला पंचायत सीईओ द्वारा स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय-सीमा में जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Author: Parinda Post
सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !


