पुलिस ने अवैध हथियार के साथ युवक को किया गिरफ्तार, पूछताछ पर बोला- बचपन से हूं संजय दत्त का फैन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

परिंदा पोस्ट छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सटई रोड श्री राम कॉलोनी  निवासी एक युवक को सागर रोड की गणेश कॉलोनी में हाट बाजार के चबूतरे पर अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सागर रोड की गणेश कॉलोनी में हाट बाजार के चबूतरे पर सुशील मिश्रा नाम का युवक पिस्टल के साथ बैठा है, पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थान पर पहुंची और युवक को रंगे हाथ अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान युवक सुशील मिश्रा ने अतरंगी बयान दिया और खुद को अभिनेता संजय दत्त का प्रशंसक बताते हुए पिस्टल रखने को अपना शौक बताया। थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि युवक के पास से एक अवैध पिस्टल बरामद की गई है, और उसके बिरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्रवाई की जा रही है।

Parinda Post
Author: Parinda Post

सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !

और पढ़ें