
नीरज कुमार हमीरपुर। विकास खंड सुमेरपुर के मवई जार क्षेत्र के मौजा चंदौली जार गांव में मंगलवार की सुबह एक हृदयविदारक हादसा हो गया। जहां नाले को पार करते दौरान अचानक पांव फिसलने से नाले के गहरे पानी में गिरने से 7 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे गांव एबं क्षेत्र में मातम छा गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार जार गांव निवासी मृतक 7 वर्षीय मासूम देवी प्रसाद पिता महेश अनुरागी हर रोज़ की तरह मंगलवार को भी आंगनबाड़ी में पढ़ने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान रास्ते में ही गांव के पास बने नाले को पार करते दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह नाले के गहरे पानी में जा गिरा। कुछ ही क्षणों में वह पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार नाले की पीचिंग पर फिसलन भरी काई जमी हुई थी, जिसकी वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ हैं। मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने शोर मचाते हुए बचाव का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला गया।
ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बालक की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
Author: Parinda Post
सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !