
परिंदा पोस्ट छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बुधवार को अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित बाबू जगजीवन राम सीनियर कन्या छात्रावास और शासकीय उत्कृष्ट कन्या छात्रावास नौगांव का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने छात्रावास के भवन, भोजन कक्ष, रसोई घर, स्टोर रूम, शयन कक्ष, पुस्तकालय आदि व्यवस्था देखी, जो दुरुस्त पाई गई।

इसके बाद कलेक्टर ने छात्राओं से संवाद कर मीनू अनुसार भोजन मिलने के बारे में जानकारी ली, बच्चों द्वारा सकारात्मक उत्तर देने पर प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही बच्चों से उनके हेल्थ चेकअप होने की जानकारी ली। कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं, आवश्यक मोबाइल नंबर के दीवार लेखन, मीनू चार्ट आदि पाए गए। इस अवसर पर कलेक्टर ने बाबू जगजीवन राम छात्रावास परिसर में पौधरोपण भी किया।
निरिक्षण के दौरान कलेक्टर पार्थ जैसवाल जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Author: Parinda Post
सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !