
परिंदा पोस्ट छतरपुर। जिले के महाराजपुर कस्बे में सोमवार की रात उस एक 35 वर्षीय युवक की घर पर संदेहास्पद परिस्थितियों में हाथ और सीने में गोली लगने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार महराजपुर वार्ड क्रमांक 1 के शारदा कॉलोनी निवासी आशीष उर्फ पिंटू सोनी पुत्र उमाशंकर सोनी उम्र 35 वर्ष को हाथ और सीने में गोली लगने से उनके साथीगण सोमवार रात करीब 9:30 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. राजेश मिश्रा ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतक आशीष उर्फ पिंटू सोनी ने खुद पर गोली चलीई या किसी अन्य के द्वारा गोली चलाई गई। पुलिस पूरे मामले की संदेहास्पद परिस्थितियों में जांच कर रही है। गोली कहां से और किस परिस्थिति में चली, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।
Author: Parinda Post
सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !