
परिंदा पोस्ट छतरपुर। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गठेवरा में बीती रात एक युवक पर पत्थर पटक-पटककर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक को अधमरा कर मौके से भाग खड़े हुए। घायल युवक को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार गठेवरा गांव निवासी मोनू कुशवाहा पर कुछ लोगों ने सर पर पत्थर पटक कर जानलेवा हमला किया हैं। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद आरोपियों ने मोनू को गिराकर उसके सिर पर बार-बार पत्थर पटक दिए, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। हमलावरों ने यह सोचकर कि वह मर गया है, घटनास्थल से फरार हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने मोनू को गंभीर हालत में छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार का उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया है।
Author: Parinda Post
सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !