ऑपरेशन सतर्क के तहत बीना आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: पठानकोट एक्सप्रेस से नौ बोतल अंग्रेजी ब्रांड की अवैध शराब बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शुभम चौधरी बीना। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बीना ने ऑपरेशन सतर्क के तहत रेलवे स्टेशन पर पठानकोट एक्सप्रेस से अंग्रेजी ब्रांड की नौ बोतल अवैध शराब बरामद की है। यह कार्रवाई रेल मदद पोर्टल पर मिले यात्री के संदेश के आधार पर त्वरित रूप से की गई ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 20424 पठानकोट एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री ने रेल मदद पोर्टल पर संदिग्ध बैग की सूचना दी थी। सूचना के आधार पर आरपीएफ प्रभारी व उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन की गहन तलाशी जांच शुरू की। जांच के दौरान कोच एम-4 की सीट नंबर 58 के नीचे दो संदिग्ध बैग मिले। जब इन्हें खोला गया तो दोनों बैगों में अंग्रेजी ब्रांड की कीमती नौ बोतल शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹22,500 बताई जा रही है। आरपीएफ द्वारा जब्त की गई शराब को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन सतर्क के अंतर्गत ट्रेनों में अवैध गतिविधियों, तस्करी, और संदिग्ध वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा के दौरान यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी मिले, तो तत्काल रेल मदद पोर्टल या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना दें।

Parinda Post
Author: Parinda Post

सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !

और पढ़ें