करवा चौथ मानने घर आये CISF जवान की करंट लगने से मौत, इलाके में फैली सनसनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवराम अठ्या छतरपुर।  जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी निवासी सीआईएसएफ (CISF) जवान की करंट लगने से मौत हो गई। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक नौगांव थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी निवासी गौरव सिंह राठौर सीआईएसएफ जवान 8 बीएन सीआरपीएफ जी- कंपनी  में इम्फाल मणिपुर में तैनात थे और वे 15 दिवस की छुट्टी लेकर 8 अक्टूबर को करवा चौथ का त्यौहार मानाने नौगांव से सटे यूपी के अपने पेतृक गांव धौर्रा आये थे। जहां शनिवार सुबह वे अपने घर पर गीले कपडे रस्सी पर डाल रहे थे। इसी दौरान वे अचानक बिजली तार के करंट की चपेट मे आ गये और हाईटेंशन करंट लगते ही वे जमीन पर गिर गए। जब कुछ समय बाद परिजन संबंधित स्थान मौके पर पहुंचे तो वह बेहोशी की हालत में पड़े थे। इसके तुरंत बाद परिजन उन्हें उठाकर प्राइवेट वाहन से नौगांव अस्पताल ले गए,अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए नौगांव उपस्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है। घटना की बटालियन को सूचना दे दी गई है।

Parinda Post
Author: Parinda Post

सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !

और पढ़ें