126 लीटर अवैध शराब के साथ तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिज़ायर कार सहित आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शुभम चौधरी ब्यूरो बीना। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बीना थाना पुलिस ने एक तस्कर को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है, इसके साथ पुलिस ने अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को ग्राम मेवली के पास एक युवक द्वारा स्विफ्ट डिजायऱ कार में अवैध शराब तस्करी की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस भारत कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थान पर पहुंची और आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस ने मौके पर स्विफ्ट डिज़ायर कार (यूपी -16 S-5759 की तलाशी ली तो उसमें 126 लीटर (14 पेटी, 700 पाव) देशी लाल मसाला मिला, जिसे पुलिस ने मौके पर ही अवैध शराब सहित तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त किया हैं। पुलिस द्वारा जब्त की गई अवैध शराब और वाहन की कुल कीमत लगभग 2.34 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी शराब संबंधित वेद दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिस पर पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान ग्राम निबोदिया थाना आगौसोद निवासी रवि अहिरवार (25 वर्ष) के रूप में की गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा आरोपी खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस को संदेह है कि इस तस्करी में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में में बीना थाना प्रभारी अनूप यादव व उनकी टीम भूमिका रही।

Parinda Post
Author: Parinda Post

सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !

और पढ़ें