परिंदा~पोस्ट छतरपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगामी शुक्रवार, 30 अगस्त 2025 को छतरपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिला मुख्यालय में आयोजित विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर एयरपोर्ट से वायुयान द्वारा दोपहर 2:30 बजे प्रस्थान करेंगे और दोपहर 3:00 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे दोपहर 3:05 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3:20 बजे छतरपुर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव छतरपुर में आयोजित विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और उसके बाद शाम 5:30 बजे हेलीकॉप्टर से छतरपुर से खजुराहो एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम 5:45 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से शाम 5:50 बजे वायुयान द्वारा भोपाल के लिए रवाना होंगे।
Author: Parinda Post
सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !
