महाराजगंज में चल रही सात दिवसीय शिव महापुराण कथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

प्रथम शिवलिंग काशी विश्वनाथ प्रकटोत्सव व श्रावण मास की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु

नरेन्द्र दीक्षित बड़ामलहरा। तहसील मुख्यालय से महज 7 किमी दूर ग्राम महाराजगंज के राम-जानकी मंदिर प्रांगण में गौ पीठाधीश्वर महंत पंडित विपिन बिहारी दास जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित संगीतमयी सात दिवसीय शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जा रही है। कथा का शुभारंभ 14 जुलाई से हुआ था, जो 20 जुलाई तक चलेगी, इसके बाद 21 जुलाई को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के आयोजन के साथ शिव महापुराण कथा का समापन किया जाएगा । कथा के तीसरे दिन कथा व्यास पंडित विपिन बिहारी दास जी ने प्रथम शिवलिंग काशी विश्वनाथ प्रकटोत्सव, पूजन विधि-विधान, शिव वास एवं श्रावण मास में मृत्यु लोक पर शिव, विष्णु और ब्रह्मा के वास की विस्तृत कथा का भावपूर्ण वर्णन श्लोकों के अनुवाद सहित किया। कथा स्थल पर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।

इस पावन आयोजन में डॉ. विजय लोहिया मुख्य यजमान, एवं गंगाराम असाटी घिनौची परिवार, नवल कुशवाहा (जसगुवा) सह यजमान के रूप में सहभागी बने हैं । आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सागर, छतरपुर, दमोह, टीकमगढ़, पन्ना सहित बड़ामलहरा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल से भी भारी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण करने पहुंच रहे हैं। श्रद्धा और भक्ति के इस संगम में हर दिन बढ़ती भीड़ सनातन संस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत कर रही है। कथा के तीसरे दिनशिव महापुराण कथा में श्रोता के रूप में आरएसएस प्रमुख वीरेंद्र असाटी, नगर परिषद अध्यक्ष निशा आनंद सिंह बुंदेला, भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह यादव, कल्लू विश्वकर्मा, देवेंद्र राय, मुकेश उपाध्याय, पवन देवड़िया, सुनील मिश्रा, गिरजा पटेरिया सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Parinda Post
Author: Parinda Post

सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !

और पढ़ें