विनोद कुमार जैन बकस्वाहा। गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर बकस्वाहा स्थित संस्कार कंप्यूटर एंड कोचिंग सेंटर में उत्थान सेवा संस्थान द्वारा मासिक निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह विशेष शिविर नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी स्वर्गीय छोटे लाल जैन ‘बन्ना जी’ एवं स्व. अंजना बन्ना जी की पुण्य स्मृति को समर्पित रहा, जिन्होंने जीवन भर समाज में सेवा, सरलता और समर्पण के आदर्श स्थापित किए।
157 नागरिकों को मिला नेत्र परामर्श
हर माह की 10 तारीख को आयोजित होने वाले इस नियमित सेवा शिविर में इस बार लगभग 157 नागरिकों ने नेत्र परीक्षण व चिकित्सा परामर्श का लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आँखों की जाँच की गई, ज़रूरतमंदों को निःशुल्क दवाएँ एवं परामर्श भी उपलब्ध कराया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में विशेष रूप से कपिल तिवारी, सुनील बन्ना,पंकज बन्ना,आलोक बन्ना,एबं अविरल बन्ना ने इस सेवा को अपने पूज्य स्वजन स्व. छोटे लाल जैन ‘बन्ना जी’ एवं स्व.अंजना बन्ना जी की पुण्य स्मृति को समर्पित करते हुए श्रद्धा और कृतज्ञता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।उनके भावपूर्ण समर्पण ने पूरे आयोजन को एक आध्यात्मिक गरिमा और सामाजिक चेतना से ओतप्रोत कर दिया।
उत्थान सेवा संस्थान से देवकीनंदन गंधर्व, महेंद्र जैन साथी, गणेश प्रजापति, मोहित पटैल और मर्दन कुशवाहा सहित अन्य सदस्यों ने शिविर के संचालन में समर्पण और निष्ठा से अपनी भूमिका निभाई। कार्यक्रम के समापन पर स्व. छोटे लाल जैन ‘बन्ना जी’ एवं स्व. अंजना बन्ना जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थितजनों ने उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात कर समाज सेवा के पथ पर आगे बढ़ने का संकल्प भी लिया हैं । यह आयोजन न केवल नेत्र सेवा का माध्यम बना, बल्कि गुरुपूर्णिमा जैसे आध्यात्मिक दिवस को पारिवारिक स्मृति, सामाजिक चेतना और जनकल्याण से जोड़ने वाली प्रेरक मिसाल के रूप में स्थापित हुआ।
Author: Parinda Post
सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !

