मुख्यालय पर नहीं रहते हैं राजस्व निरीक्षक और पटवारी
परिंदा पोस्ट सुमित चौरसिया छतरपुर/महाराजपुर। तहसील महाराजपुर के अंतर्गत आने वाले राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी क्षेत्रीय भ्रमण के नाम पर कार्यालय से नदारत रहते हैं और राजस्व कार्यालय न खुलने की वजह से पूरा भवन गंदगी में तब्दील होता नजर आ रहा है आला अधिकारी इस कार्यालय के सामने से गुजरते हैं फिर भी आज तक किसी ने इसके अंदर झांकने की कोशिश नहीं की और सरकारी भवन गंदगी में तब्दील होता जा रहा हैं।
ताजा मामला महाराजपुर क्षेत्र अंतर्गत राजस्व निरीक्षक और पटवारी निवास का है जिनके कार्यालय मैन रोड पर शायद शासन ने इसीलिए बनवाए थे कि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों को कार्यालय को ढूंढने में परेशानी ना हो और आसानी से उनकी समस्याओं को सुनकर अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कर सकें और शासन की योजनाओं को अंतिम छोड़ के व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके लेकिन जिन उद्देश्यों को लेकर इन कार्यालय की स्थापना की गई थी वह उद्देश्य ठंडा बस्ती में पड़े हुए नजर आते हैं क्योंकि राजस्व निरीक्षक कार्यालय में बैठते ही नहीं है उन्हें खोजना दिन में चांद ढूंढने के बराबर है कार्यालय में जितनी बार भी ग्रामीण आते हैं तो कार्यालय को देखकर लौट जाते हैं कार्यालय के उपयोग ना होने की वजह से वह गंदगी में तब्दील होता हुआ नजर आ रहा है उससे भी बड़ी बात तो यह है कि जब मुख्य सड़क पर कार्यालय स्थित है और तहसीलदार से लेकर एसडीएम तक महाराजपुर तहसील में आते हैं फिर वह इन व्यवस्थाओं पर ध्यान क्यों नहीं देते।
राजस्व निरीक्षक कार्यालय से नदारत रहते हैं तो अधीनस्थ कर्मचारी उनसे भी एक कदम आगे हैं जो ना तो क्षेत्र में मिलते हैं और ना ही कार्यालय में जिससे इस चिलचिलाती धूप में ग्रामीण अपनी समस्या को लेकर तहसील कार्यालय तो पहुंचते हैं लेकिन इस समस्या को लेकर वापस अपने गांव की और उन्हें लौटना पड़ता है। यही हाल पटवारी कार्यालय का हैं पटवारी भी यदा कदा कार्यालय में बैठे दिखते हैं अक्सर नगर एवं ग्रामीण जन इन कार्यालयों को देखकर घर की रवानगी लेते हैं।
राजस्व निरीक्षक और पटवारी नहीं रहते मुख्यालय
शासन द्वारा तहसील महाराजपुर में दो राजस्व निरीक्षक कार्यालय गढ़ीमलहरा और महाराजपुर में बनाएं गए हैं और महाराजपुर पटवारी के लिए कार्यालय के लिए अलग से भवन निर्माण तो करा दिए गए लेकिन राजस्व निरीक्षक और पटवारी के मुख्यालय पर निवास ना होने के कारण अक्सर ए कार्यालय ताले में बंद दिखते हैं और अधिकारी सब जानते हुए कार्यवाही नहीं करते हैं जब कार्यालय बंद होने की जानकारी ली जाती हैं तो श्रीमान जी फील्ड में कार्य करने का बहाना बनाकर अपने अपने कार्यो की खानापूर्ति करते नजर आते हैं
इनका कहना है
क्षेत्र में काम अधिक होने की वजह से कार्यालय में नहीं बैठ पाते हैं, राजेंद्र अहिरवार राजस्व निरीक्षक महाराजपुर
Author: Parinda Post
सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !

