महिला पर गोली चलाकर हत्या का प्रयास करने वाले फरार तीन आरोपीयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार व लाठियां जब्त 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आरोपी जितेंद्र पर 7 और रामपाल पर 4 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज 

छतरपुर। राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर बरतियन पुरवा में चार दिन पूर्व हुए विवाद के दौरान एक महिला पर जानलेवा हमला कर उसे घायल करने वाले तीन और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस हमले में महिला को गंभीर चोटें आई थीं तथा गोली चलाकर हत्या का प्रयास किया गया था। घटना की सूचना मिलते ही राजनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा। फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर थाना राजनगर में हत्या के प्रयास, गंभीर मारपीट, बलवा सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस टीम ने त्वरित बाद कार्रवाई करते हुए संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। घटना के 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों महेश कुशवाहा पिता भगवान दास कुशवाहा, शंभू कुशवाहा पिता चईया कुशवाहा निवासी बरतियन पुरवा, विक्रमपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसके बाद शेष तीन आरोपी जितेंद्र उर्फ जंटू पिता अर्जुन सिंह बुंदेला, रामपाल सिंह पिता तेज प्रताप सिंह बुंदेला, ग्याप्रसाद पिता हरदीन कुशवाहा निवासी ग्राम विक्रमपुर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। गिरफ्तार आरोपियों में जितेंद्र उर्फ जंटू पर पूर्व में हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट जैसे 7 अपराधों में लिप्त है, जबकि रामपाल सिंह पर 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त अवैध 12 बोर का देसी कट्टा, लाठियाँ व अन्य सामान बरामद किया है।गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विदिता एसडीओपी खजुराहो प्रभार श्री नवीन दुबे के निर्देशन में थाना प्रभारी राजनगर निरीक्षक परसराम डावर उपनिरीक्षक एम बी सिंह प्रधान आरक्षक सूर्य प्रकाश वाजपेई आरक्षक संजय, शिवकुमार, अंकित, प्रभात, राजाराम एवं शत्रुघ्न की भूमिका रही।

Parinda Post
Author: Parinda Post

सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !

और पढ़ें