रेंजर पसतौर की तीसरी बड़ी कार्रवाई, अवैध सेमल लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नरेंद्र दीक्षित बड़ामलहरा। बड़ामलहरा वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेंद्र पसतौर ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ तीसरी बड़ी कार्यवाही करते हुए गुलगंज सर्किल के भरतोली बीट से सेमल लकड़ी से भरा ट्रक जब्त किया हैं। यह कार्रवाई वनमंडलाधिकारी छतरपुर व उपवनमंडलाधिकारी बकस्वाहा के निर्देश पर की गई।

सूचना मिलने पर रेंजर राजेंद्र पसतौर ने अपनी टीम के साथ ट्रक क्रमांक यूपी 93 बीटी 2748 को 29 टन अवैध सेमल लकड़ी (अनुमानित कीमत ₹1.5 लाख) के साथ पकड़ा। चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके चलते ट्रक व चालक के विरुद्ध वन अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

 

यह रेंजर राजेंद्र पसतौर द्वारा अवैध सेमल लकड़ी पकड़ने की तीसरी बड़ी कार्यवाही है। इस ऑपरेशन में डिप्टी रेंजर छोटेलाल पटेरिया, वन रक्षक भागीरथ रैकवार, पवन तिवारी, गोकुल शुक्ला, रविंद्र सिंह, अमित तिवारी, आशीष अरजरिया, रघुवीर सिंह व विक्रम सिंह शामिल रहे।

Parinda Post
Author: Parinda Post

सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !

और पढ़ें