परिंदा पोस्ट छतरपुर। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम खजवा में बाड़ लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक पक्ष की महिला सहित तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खजवा निवासी संतोष पटेल अपनी जमीन पर मवेशियों की सुरक्षा के लिए बाड़ लगा रहा था। इस दौरान गांव की जानकी, सुनीता, बृजेश और दीपा पटेल ने आपत्ति जताते हुए उससे विवाद करना शुरू कर दिया। संतोष के मुताबिक, जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
बीच-बचाव करने पहुंचे संतोष के पिता भागीरथ पटेल और पत्नी कल्पना पटेल के साथ भी मारपीट की गई। घायलों को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
पीड़ित संतोष पटेल ने आरोप लगाया है कि राजनगर पुलिस ने उसकी शिकायत में सभी आरोपियों के नाम नहीं जोड़े हैं।
Author: Parinda Post
सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !
