गंदे नाले में तैरता मिला नवजात बालिका का शव, एक बार फिर मानवता हुई शर्मसार — वार्ड नंबर 13 की इस अमानवीय घटना से क्षेत्र में फैली सनसनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नरेंद्र दीक्षित बड़ामलहरा। थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के वार्ड नंबर 13 में उस वक्त सनसनी फैल गई जब बड़ामलहरा-घुवारा रोड के पास स्थित बहने वाले गंदे नाले में एक नवजात बालिका का शव उतराता हुआ मिला। मासूम के शव को देखकर वहां मौजूद लोगों की रूह कांप उठी और इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली यह खबर आग की तरह फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शी बड़ामलहरा निवासी अशोक कुशवाहा ने बताया कि वह सुबह करीब 9 बजे अपनी भैंसे हाँकते हुए नाले के किनारे से गुजर रहा था, तभी उसकी नजर नाले के पानी में ऊपर अतराती नवजात बालिका पर पड़ी। उसने तुरंत पुलिस और स्थानीय पत्रकारों को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पंचनामा कार्यवाही की। नवजात के मुंह पर पेटीकोट लिपटा हुआ था, जबकि गर्भनाल पर सेफ्टी पिन लगी हुई थी, जिससे स्पष्ट है कि बालिका का जन्म हाल ही में किसी अस्पताल में हुआ था। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा कर शव को जमींदोज कर मामले की जांच की जा रही है कि मासूम को नाले में किसने और क्यों फेंका।

Parinda Post
Author: Parinda Post

सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !

और पढ़ें