अब महिलाएं भी आईं सामने, “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान में सैकड़ों नगरवासियों ने किए हस्ताक्षर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आशीष चौरसिया बकस्वाहा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बकस्वाहा द्वारा संचालित “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान के तहत सोमवार को नगर के वार्ड क्रमांक 8 एवं 9 में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगरवासियों के साथ-साथ महिलाओं का जोश देखने लायक रहा। सैकड़ों महिलाओं ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में हस्ताक्षर कर अपनी आवाज़ बुलंद की।महिलाओं ने नारे लगाते हुए कहा कि अब वे चुप नहीं रहेंगी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आएंगी। वार्डों में महिलाओं की इस भागीदारी से अभियान को नई गति मिली है।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय दुबे ने कहा कि “लोकतंत्र में जनता के जनादेश का सम्मान सर्वोपरि है। कांग्रेस पार्टी हमेशा जनविरोधी नीतियों और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। स्थानीय नागरिकों ने भी इस अभियान को जनसमर्थन देते हुए हस्ताक्षर कर कांग्रेस के आह्वान का समर्थन किया।

Parinda Post
Author: Parinda Post

सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !

और पढ़ें