
जीतेन्द्र रिछारिया खजुराहो। पर्यटन नगरी खजुराहो ने एक बार फिर अपनी पहचान स्वच्छता के क्षेत्र में मजबूत की है। यहां के युवा और कर्मठ मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) बसंत चतुर्वेदी ने न सिर्फ संभाग, प्रदेश बल्कि देश में छतरपुर का गौरव बढ़ाया है। वे लगातार पांचवीं बार स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल रहने पर सम्मानित हुए हैं।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में प्रारंभ से ही खजुराहो सांसद बीडी शर्मा, विधायक राजनगर अरविन्द पटैरिया एवं जिला कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में नगर परिषद खजुराहो अध्यक्ष अरूण अवस्थी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी बसंत चतुर्वेदी के अथक प्रयासो से विगत् वर्ष की रेंक में सुधार करते हुए उपयंत्री अमितेष अवस्थी एवं स्वच्छता प्रभारी सुरेन्द्र खरे एवं नगर परिषद की टीम द्वारा जन समूह को साथ लेकर इस वर्ष स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में नेशनल रेंक पर 14 वॉ स्थान हासिल किया था। खजुराहो नगर परिषद का राज्य में 28वॉ व 20,000 से 50,000 की कैटेगिरी में चौथा स्थान हासिल कर संभाग में दूसरा व जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। गौरतलब है कि सीएमओ बसंत चतुर्वेदी इसके पहले नगर पालिका नौगांव, पन्ना में भी स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर सम्मानित हो चुके हैं। राजधानी भोपाल में स्वच्छता सम्मान समारोह एवं सह कार्यशाला में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी नगरीय प्रशासन विभाग से सम्मान का गौरव प्राप्त बसंत चतुर्वेदी ने कहा है कि स्वच्छता को लेकर हमेशा सतत टीम भावना से सक्रियता दिखाई जाएगी। सम्मान प्राप्त करने वाली टीम में नगर परिषद से उपयंत्री अमितेष अवस्थी , सुरेन्द्र खरे, संदीप राजपूत ,सत्यम शुक्ला , अनिल तिवारी , सुनील चौरसिया एवं मानसिंह शामिल रहे।
Author: Parinda Post
सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !