
आशीष चौरसिया बकस्वाहा। बकस्वाहा में मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतत्व में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निर्देश पर देशभर में ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में सैकड़ों कांग्रेसजन और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री से नैतिकता के आधार पर गद्दी छोड़ने की मांग को हस्ताक्षर के माध्यम से प्रस्तुत किया। अभियान के शुभारंभ पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय दुबे ने कहा कि जनता ने जिसे नकार दिया, उसे सत्ता पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं, जनता की आवाज़ अब सत्ता में बैठे नेताओं तक पहुँच चुकी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह अभियान सिर्फ किसी एक दल का नहीं बल्कि पूरे लोकतंत्र को बचाने का आंदोलन है। संजय दुबे ने उपस्थित लोगों से लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और इस अभियान को पूरे प्रदेश में फैलाने का आह्वान किया।
हर हस्ताक्षर जनता की आवाज़ है,सुनील कुमार बन्ना
जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार बन्ना ने कहा कि जनता अब जाग चुकी है और प्रत्येक हस्ताक्षर लोकतंत्र की रक्षा के लिए उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह अभियान स्पष्ट संदेश देता है कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा में अब कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम में रविभूषण तिवारी (वकील साहब), जीतेन्द्र जैन, सुरेन्द्र प्रजापति, हरगोविंद गंधर्व, वीरेन्द्र परिहार, ओमकार लोधी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान “लोकतंत्र बचाओ — संविधान बचाओ” के नारों से नगर गूंज उठा और नागरिकों में जागरूकता तथा जोश का माहौल बना रहा। उपस्थित लोगों ने ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर अपनी चिंता व्यक्त की और अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
Author: Parinda Post
सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !