
नूर खान नौगांव । झांसी खजुराहो फोरलेन पर नौगांव अलीपुरा के बीच एक बाइक सवार युवक फोरलेन पर अचानक दौड़ी गाय से टकरा गया, जिससे वह बाईक सहित सड़क पर गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आने से वो मौके पर ही बेहोश हो गया और उसके सिर से लगातार रक्त स्त्राव हो रहा था। इसी दौरान मौके से गुजर रहे पूर्व मंत्री भंवर राजा ने खून से लतपथ फोरलेन पड़े उस युवक को देखा तो उन्होंने अपनी कार से घायल युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर घायल को तुरंत ओटी में ले जाकर प्राथमिक उपचार किया। और उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे इलाज हेतु भर्ती कर लिया। घायल युवक टीकमगढ़ जिले के मालगुवा गांव निवासी राजपूत परिवार का बताया गया जो किसी काम से आया हुआ था। उसी दौरान फोरलेन पर डेरा डाले बैठे आवारा मवेशियो से टकराकर बुरी तरह घायल हो गया। उसी दौरान पूर्व मंत्री अपने निवास अलीपुरा जा रहे थे जिसे घायल अवस्था में फोरलेन पर पड़ा देख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां डॉक्टरों द्वारा घायल का उपचार शुरू किया गया। अगर ठीक समय पर घायल को अस्पताल नहीं लाया गया होता तो आवारा मवेशियो से टकराए युवक के साथ कुछ भी अनहोनी हो सकती थी। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।।
Author: Parinda Post
सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !