
नीरज कुमार हमीरपुर। मौदहा तहसील में शनिवार को वकीलों ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) की कार्यशैली के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। वकीलों ने तहसील परिसर में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश प्रकट किया हैं।
सूत्रों के अनुसार बीते कई दिनों से एसडीएम की कार्यप्रणाली को लेकर वकीलों में नाराजगी व्याप्त थी। यह असंतोष शनिवार को प्रदर्शन के रूप में फूट पड़ा, जब तहसील के सैकड़ों वकील एकजुट होकर एसडीएम कोर्ट के सामने पहुंच गए और जमकर विरोध किया। स्थिति बिगड़ती देख एसडीएम करण बीर सिंह अपने चेंबर से बाहर आए और वकीलों से संवाद किया। वार्ता के दौरान उन्होंने सभी प्रशासनिक कार्य नियमानुसार संपादित कराने का भरोसा दिया। एसडीएम के आश्वासन के बाद वकीलों ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त किया। तब जाकर तहसील परिसर में शांति बहाल हो पाई। प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में नियमानुसार कार्यों में अनियमितता पाई गई तो वे पुनः आंदोलन करने को बाध्य होंगे। फिलहाल, एसडीएम करण बीर सिंह के आश्वासन पर वकीलों ने संतुष्टि जताई और तहसील परिसर में सामान्य कार्य सुचारु रूप से जारी किए।
Author: Parinda Post
सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !