आशीष चौरसिया बकस्वाहा। विघ्नहर्ता गणेश उत्सव समिति द्वारा नगर में लगातार दस दिनों तक चलाए गए गणेश उत्सव का समापन मंगलवार को बस स्टैंड स्थित अटल भवन परिसर में भव्य कन्या भोज और प्रसाद वितरण का आयोजन श्रद्धा और आस्था के साथ भक्ति भाव से संपन्न किया गया, इस अवसर पर नगरवासियों की भारी भीड़ उमड़ी और हजारों की संख्या में भक्तो ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया हैं। दस दिनों तक चले इस उत्सव के दौरान प्रतिदिन भक्ति गीत, भजन, गरबा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और धार्मिक कार्यक्रमों ने नगर को भक्ति की भावना से सराबोर रखा। गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजते माहौल ने नगरवासियों को अद्भुत उत्साह और श्रद्धा का अनुभव कराया।समिति पदाधिकारियों ने बताया कि दस दिवसीय उत्सव का उद्देश्य नगर की धार्मिक व सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत बनाए रखना और समाज को एक सूत्र में पिरोना है। अंतिम दिन आयोजित कन्या भोज और प्रसाद वितरण ने इस भव्य आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। इस पूरे आयोजन की सफलता का श्रेय समिति के सक्रिय पदाधिकारियों और युवाओं की टीम को जाता है, जिनके प्रयासों से गणेश उत्सव का यह अध्याय नगरवासियों की स्मृतियों में लंबे समय तक जीवित रहेगा।
Author: Parinda Post
सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !
