रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 70 हज़ार की ठगी, पीड़ित ने छतरपुर पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उमाशंकर पटेल छतरपुर। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 70 हजार की ठगी का एक मामला सामने आया है,जहां उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर निवासी और वर्तमान में हरपालपुर थाना क्षेत्र के मबइया गांव में रह रहे पवन कुमार ने छतरपुर पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपकर न्याय की गुहार लगाई हैं।

पीड़ित पवन कुमार ने ग्राम मबइया निवासी गौतम राजपूत व नौगांव निवासी संदीप राजपूत पर 70 हजार की ठगी के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त दोनों ठगों ने रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनसे 70 हजार रुपये फोन पे के जरिए तीन अलग-अलग नंबरों पर वसूले हैं। आरोप है कि ठग अब उनसे जीएसटी के नाम पर 17 हजार रुपये और मांग रहे हैं। पीड़ित के मुताबिक इस मामले की शिकायत थाना नौगांव में भी की गई थी, जहां पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ तो लिया, लेकिन कथित रूप से उनसे पैसे लेकर छोड़ दिया और पीड़ित के रुपये वापस नहीं कराए। पवन कुमार ने एसपी से गुहार लगाई है कि उनके पैसे वापस कराए जाएं और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

इस मामले में छतरपुर पुलिस अधीक्षक की भूमिका अहम हो गई है। अब देखना होगा कि पुलिस ठगों पर शिकंजा कसती है या मामला फिर लटक जाता है।

Parinda Post
Author: Parinda Post

सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !

और पढ़ें