नरेंद्र दीक्षित बड़ामलहरा। बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम सूरजपुरा कला में कैंसर से पीड़ित 45 वर्षीय अधेड़ ने आत्महत्या कर ली। मृतक के बड़े भाई खचोरा कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका मंजला भाई गरीबा कुशवाहा लंबे समय से कैंसर रोग से पीड़ित था। बीमारी से परेशान होकर उसने गांव के पास बह रही जमुनिया नदी के किनारे लगे सीताफल के पेड़ पर मंदिर में चढ़ाए जाने वाले झंडे की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलने पर बड़ामलहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर पंचनामा तैयार किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है।
Author: Parinda Post
सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !
