
अशोक पाटकर महोबा। नगर पालिका परिषद महोबा द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को नगर के मुख्य बाजार क्षेत्र में सख्त कार्रवाई की गई। अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार के निर्देश पर संचालित इस अभियान में करीब डेढ़ दर्जन दुकानों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पालिका टीम ने लगभग नौ किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त की और नियम उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से कुल ₹3,500 का जुर्माना वसूला। नगर पालिका की इस कार्रवाई से सिंगल यूज़ प्लास्टिक बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। टीम ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग या बिक्री पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पालिका प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें और प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करें।
कार्रवाई के दौरान कर अधीक्षक हरिश्चंद यादव, राजस्व निरीक्षक अजय कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सौरभ सिंह, प्रभारी सफाई रामसेवक, पालिका के अन्य कर्मचारी एवं पुलिस बल मौजूद रहे।
Author: Parinda Post
सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !