
नरेंद्र दीक्षित बड़ामलहरा। नगर के रिपब्लिक इंडिया इंग्लिश स्कूल के संचालक पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए अभिभावक ओमप्रकाश बिंदुआ ने शनिवार को एसडीएम आयुष जैन को शिकायती पत्र सौंपा। शिकायतकर्ता ओमप्रकाश बिंदुआ निवासी सतपारा ने बताया कि उनके तीन बच्चे सहित गांव के अन्य बच्चे भी रिपब्लिक इंडिया इंग्लिश स्कूल में अध्ययनरत हैं। बच्चों को लेने प्रतिदिन स्कूल वाहन गांव पहुंचता था, जिसकी आधी परिवहन फीस भी अभिभावकों द्वारा जमा की जा चुकी है।लेकिन बीते दस से बारह दिनों से स्कूल प्रबंधन द्वारा गांव में वाहन नहीं भेजा जा रहा है, जिससे बच्चों की पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही है। जब अभिभावकों ने स्कूल संचालक मनोहर लाल चतुर्वेदी से इस संबंध में बात की तो उन्होंने स्वयं बच्चों को स्कूल भेजने की बात कहकर अभिभावकों से अभद्र व्यवहार किया।

अभिभावक ओमप्रकाश बिंदुआ ने बताया कि उनके बच्चों के लिए स्कूल वाहन नहीं भेजा जा रहा और इसकी फीस भी जमा है, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जब इस संबंध में मैंने स्कूल संचालक से बात की तो संचालक ने मेरे साथ अभद्र व्योहार किया। उन्होंने यह भी बताया कि स्कूल की मनमानी और अभद्रता से तंग आकर यह मामला प्रशासन के संज्ञान में लाया है। उन्होंने एसडीएम से उचित कार्यवाही की मांग की है ताकि भविष्य में अन्य अभिभावकों और बच्चों को इस प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
Author: Parinda Post
सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !