परिंदा पोस्ट विनोद कुमार जैन बकस्वाहा । क्षेत्रीय विधायक रामसिया भारती ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे बकस्वाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया, जिसमें विभिन्न अनियमितताएं पाई गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर मरीजों से सीधा संवाद किया और व्यवस्थाओं की वास्तविकता जानी जिसमें कई खामियाँ उजागर हुईं।
निरीक्षण के दौरान सामने आई तस्वीर बेहद चिंताजनक थी — एक ऐसा अस्पताल जो मरीजों के इलाज की जगह खुद बीमारी फैलाने का कारण बनता जा रहा है। औचक निरीक्षण के दौरान मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय दुबे, सुरेंद्र प्रजापति और विधायक सचिव लाखन सीग भी मौजूद रहे। सभी ने स्वास्थ्य विभाग की भारी अनियमितताओं और व्यवस्थाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्थिति और खामियों की पोल खुली
बुनियादी संसाधनों का अभाव:- अस्पताल के स्टोर रूम में एमएस वॉटल जैसी सामान्य आवश्यकताएं भी उपलब्ध नहीं थीं,मरीजों ने बताया कि उन्हें अस्पताल से आवश्यक दवाएं नहीं मिलतीं। डॉक्टर बाहर की महंगी दवाएं लिखते हैं, जिससे गरीब मरीजों को भारी परेशानी होती है। अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी और कचरे के ढेर लगे हुए थे। शौचालयों की स्थिति भी बेहद खराब पाई गई साथ ही पानी की टंकी में काई जमी हुई थी। मरीजों का कहना था कि अस्पताल तो हमें ठीक करने के बजाय बीमार कर रहा है मरीजों ने यह भी कहा कि यहां पर मरीजों को समय पर बेडशीट नहीं मिलतीं। हर बार यही कहा जाता है कि धोने भेजी गई हैं।ले,इससे मरीजों को बगैर चादर के लेटना पड़ता है। मरीजों ने शिकायत की कि शाम और रात के समय डॉक्टर मौजूद नहीं रहते। आपात स्थिति में नर्सों से ही इलाज कराया जाता है, जिससे इलाज की गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न लगता है।
इस पर नगर के जिम्मेदार नागरिकों ने विधायक रामसिया भारती से आग्रह किया हैं कि यदि बकस्वाहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जल्द सुधार नहीं हुआ, तो यह अस्पताल जनसेवा के बजाय जनहानि का केंद्र बन जाएगा।
Author: Parinda Post
सरहदें इंसानों के लिए होती हैं, परिंदा तो आज़ाद होता है !

